Wednesday, 16 September 2026

Home / Bharat /

0.4%-charge-on-UPI-p...

₹2,000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगेगा

₹2,000 तक के लेनदेन पर कोई फीस नहीं

News Image

वित्त मंत्रालय ने दी सफाई

UPI पेमेंट पर चार्ज को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच वित्त मंत्रालय ने सोमवार को नोटिफिकेशन जारी कर स्थिति स्पष्ट की। इसके मुताबिक ₹2,000 से अधिक के UPI पेमेंट पर 0.4% चार्ज लगेगा और प्रति ट्रांजैक्शन अधिकतम करीब ₹300 तक शुल्क हो सकता है। हालांकि, ₹2,000 तक के भुगतान पर ग्राहक से कोई फीस नहीं ली जाएगी। RuPay डेबिट कार्ड से होने वाले भुगतान को भी इस छूट में शामिल किया गया है।

अगस्त में टैक्सेशन एंड अदर लॉज (अमेंडमेंट) एक्ट, 2026 संसद से पास होने के बाद UPI चार्ज को लेकर बहस शुरू हुई थी। सरकार ने 2021-22 से UPI को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना लागू की थी। 2024-25 तक इस योजना के तहत ₹8,276 करोड़ का इंसेंटिव दिया गया।

कांग्रेस का आरोप 

खबरों की अविरल धारा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि सरकार ने UPI पर फीस लगाने का रास्ता खोल दिया है। वहीं भाजपा नेता अमित मालवीय ने इस दावे को गलत बताया।

जुलाई 2026 तक 741 बैंक UPI से जुड़े थे और एक महीने में करीब 2,366 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए।

यह भी पढ़ें
×